समुद्री डकैती में जीवित बचना piracy - hindi.pdf ·...

2
Designed & Printed by Carillion Graphics (20100028) द यूरोपियन यूनियन नेवल फोर्स – EU NAVFOR (सोमालिया) ऑपरेशन अटलांटा को सोमालिया के समुद्री किनारों पर होने वाली समुद्री लूट एवं सशस्त्र डकैती का भय दिखाकर निवारण करने, रोकने और दमन करने मेमदद करने के काम सौंप गए हैं। इस मिशन को यूनाइटेड नेशन्स सिक्योरिटी काउंसिल रेजोल्यूशन्स 1814, 1816 एवं 1845 की सहायता प्राप्त है जिन्हे2008 में अंगीकृत किया गया। हमारा लक्ष्य सोमालिया में कुपोषण के शिकार लोगों की खाद्य सहायता करने वाले विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के जहाजों की रक्षा करना है, और अदन की खाड़ी एवं सोमाली बेसिन सहित सोमाली समुद्री तटों से होकर गुजरने वाले सुभेद्य जहाजों की रक्षा करना है। समुद्री सुरक्षा केंद्र – हॉर्न ऑफ अफ्रीका (msc-hoa) EU NAVFOR (सोमालिया) के भाग के रूप में स्थापित 24 घंटे का निगरानी केंद्र है। अपने कार्य के हिस्से के रूप में, msc-hoa क्षेत्र में कार्यरत व्यापारी एवं सशस्त्र सेनाओं के बीच समन्वय केंद्र के रूप में कार्य करता है। हमारी वेबसाइट के इस भाग में दी समाहित जानकारी उन सभी कंपनियों और व्यक्तियों द्वारा अवलोकन एवं विचार देने के लिए दी गई है जो इसे क्षेत्र में पारगमन का कार्य करते हैं और जिन्हें समुद्री लूट एवं सशस्त्र डकैती से खतरा हो सकता है। सम्मानित स्रोतों में इस बारे में काफी सलाह उपलब्ध है कि यदि आप पर आक्रमण होता है, या आपको बंधक बना लिया जाता है तो कैसे जीवित रहें। यहां पर दी गई सलाह, इन्हीं स्रोतों से ली गई है और विशेष रूप से सोमाली संदर्भ में सुझाव देने में EU NAVFOR (सोमालिया) के समुद्री सेना स्टॉफ द्वारा इसका अवलोकन किया गया है। यह सिफारिश की जाती है कि अदन की खाड़ी, हॉर्न ऑफ अफ्रीका या सोमाली बेसिन में रहने वाले किसी व्यक्ति या चलने वाली किसी कंपनी को बंधक के रूप में जीवित रहने के लिए IMO समुद्री सुरक्षा समिति परिपत्र 1332, 1334, और संयुक्त राष्ट्र के दिशानिर्देश की जानकारी होनी चाहिए। क्षेत्र में समुद्री लूट एवं सशस्त्र डकैती पर नवीनतम जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट का समुद्री खुफिया विभाग देखें। समुद्री डकैती में जीवित बचना सोमालिया का समुद्री तट उन लोगों के लिए सूचना जो अदन की खाड़ी एवं सोमाली बेसिन में समुद्री डकैती के शिकार हैं। ध्यान रखें कि फिरौती के भुगतान की प्रक्रिया समुद्री डाकुओं के लिए बहुत ही तनावपूर्ण होती है और वे सामान्य की तुलना में अधिक उत्तेजित हो सकते हैं। इस समय समुद्री डाकुओं के संपर्क में आने से बचें। दिनचर्या एवं व्यावहारिक स्वरूप को बनाए रखने के लिए केवल निर्धारित दिनचर्या के अनुसार रहें ताकि आप पर किसी का अनावश्यक ध्यान न जाए। यह आपके छोड़े जाने से पहले भुगतान करने के कुछ दिन बाद हो सकता है। तुरंत छोड़े जाने की उम्मीद न करें। पिछली घटना की जानकारी में भाग लेआपको छोड़े जाने के बाद जितनी जल्दी हो सके पिछली घटना की जानकारी देने में अपना योगदान दें। आपके द्वारा दी जाने जानकारी आपके द्वारा अनुभव की गई परिस्थिति से निपटने में आपके लिए मददगार साबित हो सकती है और समुद्री डाकुओं के द्वारा प्रयोग की जाने वाली रणनीति एवं तरीकों के संबंध में यथासम्भव स्पष्ट तस्वीर प्राप्त करने में अधिकारियों को मदद मिलेगी। इस जानकारी से भविष्य में होने वाले आक्रमणों को रोकने या उनसे निपटने में मदद मिलेगी। समुद्री डाकुओं के बारे में अधिक से अधिक याद रखने का प्रयास करें। उनके कार्य, उपकरण, व्यवहार, जहाज पर या जहाज से बाहर संचार, साथ रखे जाने वाले हथियार, जहाज पर मौजूद व्यक्तियों की संख्या, दिनचर्या, कर्मचारी परिवर्तन आदि। अधिकारियों की मदद के लिए घटना के बाद की पूछताछ के दौरान यह जानकारी दें। सलाह लेआपको छोड़े जाने के संबंध में सलाह और सहायता लें। आपको छोड़े जाने के बाद अपनी मानसिक स्थिति और व्यवहार की जांच करें। यदि दूसरे व्यक्ति आपके व्यक्तित्व, तौर-तरीके आदि में परिवर्तन पर टिप्पणियां करते हैं, तो नकारात्मक प्रतिक्रया नहीं दें। याद रखें आपने कठिनाई एवं तनाव का अनुभव किया है। आपको अपने अनुभव के भावनात्मक, शारीरिक एवं मनोवैज्ञानिक प्रभावों को सुचारु बनाना चाहिए। अपने अनुभव के बारे में खुलकर बताएं, जो भी सहायता उपलब्ध हो सके उसे स्वीकार करें। EU NAVFOR Somalia धैर्य रखेअधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: यूरोपियन यूनियन नेवल फोर्स यूरोपियन यूनियन ऑपरेशन HQ नॉर्थवुड हेडक्वार्टर्स सेंडी लेन, नॉर्थवुड मिडिलसेक्स, एचए6 3एचपी टेलीफोन: +44 (0)1923 958545 ईमेल : [email protected] वेबसाइट : www.mschoa.eu / www.eunavfor.eu EU NAVFOR Somalia 20100028 EUOHQ Horn of Africa Z-Fold Leaflet (Hindi Translation).indd 1 12/1/10 13:08:20

Upload: others

Post on 30-Aug-2019

2 views

Category:

Documents


0 download

TRANSCRIPT

Designed & Printed by Carillion Graphics (20100028)

द यूरोपियन यूनियन नेवल फोर्स – EU NAVFOR (सोमालिया) ऑपरेशन अटलांटा को सोमालिया के समुद्री किनारों पर होने वाली समुद्री लूट एवं सशस्त्र डकैती का भय दिखाकर निवारण करने, रोकने और दमन करने में मदद करने के काम सौंप गए हैं। इस मिशन को यूनाइटेड नेशन्स सिक्योरिटी काउंसिल रेजोल्यूशन्स 1814, 1816 एवं 1845 की सहायता प्राप्त है जिन्हें 2008 में अंगीकृत किया गया।

हमारा लक्ष्य सोमालिया में कुपोषण के शिकार लोगों की खाद्य सहायता करने वाले विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के जहाजों की रक्षा करना है, और अदन की खाड़ी एवं सोमाली बेसिन सहित सोमाली समुद्री तटों से होकर गुजरने वाले सुभेद्य जहाजों की रक्षा करना है।

समुद्री सुरक्षा केंद्र – हॉर्न ऑफ अफ्रीका (msc-hoa) EU NAVFOR (सोमालिया) के भाग के रूप में स्थापित 24 घंटे का निगरानी केंद्र है। अपने कार्य के हिस्से के रूप में, msc-hoa क्षेत्र में कार्यरत व्यापारी एवं सशस्त्र सेनाओं के बीच समन्वय केंद्र के रूप में कार्य करता है। हमारी वेबसाइट के इस भाग में दी समाहित जानकारी उन सभी कंपनियों और व्यक्तियों द्वारा अवलोकन एवं विचार देने के लिए दी गई है जो इसे क्षेत्र में पारगमन का कार्य करते हैं और जिन्हें समुद्री लूट एवं सशस्त्र डकैती से खतरा हो सकता है।

सम्मानित स्रोतों में इस बारे में काफी सलाह उपलब्ध है कि यदि आप पर आक्रमण होता है, या आपको बंधक बना लिया जाता है तो कैसे जीवित रहें। यहां पर दी गई सलाह, इन्हीं स्रोतों से ली गई है और विशेष रूप से सोमाली संदर्भ में सुझाव देने में EU NAVFOR (सोमालिया) के समुद्री सेना स्टॉफ द्वारा इसका अवलोकन किया गया है।

यह सिफारिश की जाती है कि अदन की खाड़ी, हॉर्न ऑफ अफ्रीका या सोमाली बेसिन में रहने वाले किसी व्यक्ति या चलने वाली किसी कंपनी को बंधक के रूप में जीवित रहने के लिए IMO समुद्री सुरक्षा समिति परिपत्र 1332, 1334, और संयुक्त राष्ट्र के दिशानिर्देश की जानकारी होनी चाहिए। क्षेत्र में समुद्री लूट एवं सशस्त्र डकैती पर नवीनतम जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट का समुद्री खुफिया विभाग देखें।

समुद्री डकैती में जीवित बचनासोमालिया का समुद्री तट

उन लोगों के लिए सूचना जो अदन की खाड़ी एवं सोमाली बेसिन में समुद्री डकैती के शिकार हैं।

ध्यान रखें कि फिरौती के भुगतान की प्रक्रिया समुद्री डाकुओं के लिए बहुत ही तनावपूर्ण होती है और वे सामान्य की तुलना में अधिक उत्तेजित हो सकते हैं। इस समय समुद्री डाकुओं के संपर्क में आने से बचें। दिनचर्या एवं व्यावहारिक स्वरूप को बनाए रखने के लिए केवल निर्धारित दिनचर्या के अनुसार रहें ताकि आप पर किसी का अनावश्यक ध्यान न जाए। यह आपके छोड़े जाने से पहले भुगतान करने के कुछ दिन बाद हो सकता है। तुरंत छोड़े जाने की उम्मीद न करें।

पिछली घटना की जानकारी में भाग लें

आपको छोड़े जाने के बाद जितनी जल्दी हो सके पिछली घटना की जानकारी देने में अपना योगदान दें। आपके द्वारा दी जाने जानकारी आपके द्वारा अनुभव की गई परिस्थिति से निपटने में आपके लिए मददगार साबित हो सकती है और समुद्री डाकुओं के द्वारा प्रयोग की जाने वाली रणनीति एवं तरीकों के संबंध में यथासम्भव स्पष्ट तस्वीर प्राप्त करने में अधिकारियों को मदद मिलेगी। इस जानकारी से भविष्य में होने वाले आक्रमणों को रोकने या उनसे निपटने में मदद मिलेगी। समुद्री डाकुओं के बारे में अधिक से अधिक याद रखने का प्रयास करें। उनके कार्य, उपकरण, व्यवहार, जहाज पर या जहाज से बाहर संचार, साथ रखे जाने वाले हथियार, जहाज पर मौजूद व्यक्तियों की संख्या, दिनचर्या, कर्मचारी परिवर्तन आदि। अधिकारियों की मदद के लिए घटना के बाद की पूछताछ के दौरान यह जानकारी दें।

सलाह लें

आपको छोड़े जाने के संबंध में सलाह और सहायता लें। आपको छोड़े जाने के बाद अपनी मानसिक स्थिति और व्यवहार की जांच करें। यदि दूसरे व्यक्ति आपके व्यक्तित्व, तौर-तरीके आदि में परिवर्तन पर टिप्पणियां करते हैं, तो नकारात्मक प्रतिक्रया नहीं दें। याद रखें आपने कठिनाई एवं तनाव का अनुभव किया है। आपको अपने अनुभव के भावनात्मक, शारीरिक एवं मनोवैज्ञानिक प्रभावों को सुचारु बनाना चाहिए। अपने अनुभव के बारे में खुलकर बताएं, जो भी सहायता उपलब्ध हो सके उसे स्वीकार करें।

EUNAVFORSomalia

धैर्य रखें

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

यूरोपियन यूनियन नेवल फोर्सयूरोपियन यूनियन ऑपरेशन HQ नॉर्थवुड हेडक्वार्टर्स सेंडी लेन, नॉर्थवुड मिडिलसेक्स, एचए6 3एचपी

टेलीफोन: +44 (0)1923 958545ईमेल : [email protected]वेबसाइट : www.mschoa.eu / www.eunavfor.eu

EUNAVFORSomalia

20100028 EUOHQ Horn of Africa Z-Fold Leaflet (Hindi Translation).indd 1 12/1/10 13:08:20

डकैती एक पेशा है

शांत रहें

शान्त रहने का प्रयास करें। आक्रमण के दौरान हथियारों का प्रदर्शन एवं प्रयोग किया जा सकता है। आज तक, सभी संकेत यह रहे हैं कि जहाज मालिकों को धमकाने के लिए ऐसे कार्य डिजाइन किए जाते हैं, और वास्तव में जहाज या कर्मीदल के खिलाफ इस तरह की हिंसा की नहीं जाती। यदि आपके जहाज को समुद्री डाकू अपने कब्जे में ले लेते हैं, तो शांत सहयोगी दृष्टिकोण से समुद्री डाकूओं की हिंसा एवं संभावित दुर्घटनाओं को कम करने में मदद मिलेगी। सफल आक्रमण के तुरंत बाद याद रखें कि डाकू इस बात से चिन्तित हो सकते हैं कि जहाज को छुड़ाने के लिए सैन्य बल आक्रमण कर सकते हैं। वे अपना प्रभुत्व स्थापित करने के लिए उत्सुक होंगे और जल्द से जल्द अपनी संख्या बढ़ाएंगे। ऐसी स्थिति में यह महत्वपूर्ण है कि आप समुद्री डाकुओं के तनाव को बढाएं नहीं, क्योंकि इसके परिणामस्वरूप वे आपको चोट या नुकसान पहुंचा सकते हैं।

जहां तक संभव हो सहयोग करें।

डाकुओं की मांगों में सहयोग करें। याद रखें, कि आपकी हिरासत अवधि के दौरान वार्ता जारी रहेगी। इस वार्ता के हिस्से के रूप में, समुद्री डाकू अपनी मांगो की कोशिश एवं मजबूती प्रदान करने के लिए आपके साथ हिंसा कर सकते हैं या आपको डरा-धमका सकते हैं। वे आपसे फोटो खिंचवाने या साफ दिखने के लिए डैक पर एकत्रित होने की मांग कर सकते हैं। यह इस बात को बताने के लिए हो सकता है कि आप ठीक एवं जिंदा हैं। ये कार्य इस वार्ता प्रक्रिया का एक हिस्सा हैं और विरोध नहीं करना चाहिए। सकारात्मक मानसिक सोच बनाए रखने का प्रयास करें, जितना संभव हो सके हंसी-मज़ाक करते रहें। यदि बंधक बनाने वाले आपको ‘पसन्द’ करेंगे, तो आपके साथ अपशब्द या हिंसा कम होगी।

अपने घर पर परिवार वालों एवं संबंधियों को मौजूदा संभावित खतरे के संबंध जानकारी दें। इससे कुछ व्याकुलता हो सकती है, लेकिन आपके क्षेत्र में पारगमन करने से पहले खुले तौर से इन मामलों पर चर्चा करके, आपकी हिरासत से निपटने में उन्हें मदद मिलेगी, यदि आपका जहाज अगवा कर लिया जाता है। अपनी बंधकता के दौरान आपको अपने परिवार से संपर्क करने के लिए बाध्य किया जा सकता है (या कहा जा सकता है) । आपसे अपने परिवारों वालों को सूचना देने के लिए कहा जा सकता है कि जहाज पर स्थिति वास्तविक स्थिति अधिक खराब है। पहले से ही इस मामले में बात करने से, परिवार वालों पर इसका कम असर पड़ेगा यदि वे तैयार नहीं होते या समझ नहीं पाते हैं कि हो क्या रहा है।

तैयार रहें

खाट, सोमाली क्षेत्र में आमतौर से प्रयोग की जाने वाली ड्रग है। यदि आपके जहाज पर मौजूद लुटेरे इस या किन्हीं अन्य ड्रग्स का प्रयोग करते हैं, तो तब उनका सामना करने से बचें जब वे इस तरह के किसी पदार्थ के नशे में हों। आपको अपनी हिरासत के दौरान उचित चिकित्सा दशाओं के अलावा ड्रग्स लेने का प्रयास नहीं करना चाहिए। ड्रग्स लेने से अस्थायी रूप से शांति मिल सकती है, हालांकि इस लालसा में अलग-थलग होने के लक्षण एवं बढ़े तनाव के नकारात्मक प्रभाव के कारण आपको बंधक बनाने वाले आप पर अनावश्यक हिंसा का प्रयोग कर सकते हैं।

ड्रग्स का सेवन न करें

आपको बंधक बनाने वालों के साथ झगड़ा न करें। याद रखें कि समुद्री डाकूओं को क्षेत्र में अनुभव किए जाने वाले सामान्य तनाव के अलावा अन्य रहने वाले अन्य डाकू समूह का डर भी हो सकता है। इस तरह के तनाव में दो डाकू समूहों के बीच लड़ाई-झगड़ा शुरू हो सकता है। ऐसे विवादों से बचने का प्रयास करें।

हस्तक्षेप न करें

ध्यान रखें कि सोमाली क्षेत्र की समुद्री डकैती दो मुख्य क्षेत्रों से बिल्कुल अलग है।

समुद्री डाकू फिरौती के लिए जहाज पर आक्रमण, मुख्य तौर से जहाज या इसके कार्मिक दल को बंधक बनाने के लिए, लेकिन जहाज से समान या उपकरण लूटते या डकैती भी करते हैं। इसलिए समुद्री डकैती के किसी भी सफल कार्य से जहाज के कर्मीदल के लिए हिरासत की अवधि अनिवार्य रूप से बढ़ जाएगी।

सोमाली डकैत डकैती के इस कार्य को पेशे के रूप में लेते हैं, और मानते है ंकि करम्ीदल को अनावशय्क रपू से नकुसान करने या चोट पहुंचाने से गलत-प्रभाव पड़ेगा या उनकी वार्ता या प्राप्त होने वाली फिरौती पर असर पड़ सकता है।

आज तक यहां पर अफ्रीका के अन्य क्षेत्रों की तुलना में जहाज के कर्मीदल के खिलाफ हिंसा का स्तर कम है।

यदि आपके जहाज को बंधक बना लिया जाता है, तो यह मान लें कि आपको अधिकतम समय के लिए हिरासत में रहना पड़ सकता है। हिरासत की यह सामान्य अवधि 6 से 12 सप्ताह हो सकती है, लेकिन यह यह वार्ता की सफलता के आधार पर काफी लम्बी हो सकती है। आपको निम्नलिखित काम करने चाहिए:

समुद्री डाकुओं को भरोसा दिलाना कि आप उनकी परेशानी का कारण नहीं बनेंगे।

जहाज पर रहने की बेहतर दशाओं को बनाए रखें – संभव हो तो समुद्री डाकूओं के साथ इस बारे में बात करें। याद रखें की आपकी हिरासत अवधि के दौरान जहाज पर पचास या उससे अधिक समुद्री डाकू रह सकते हैं। उन्हें रहने के लिए स्थान चाहिए होगा; फिर भी आप समझदारी से अपने एवं अपने चालक दल साथियों के लिए अच्छी दशा बनाए रख सकते हैं।

सकारात्मक शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य दिनचर्या को बनाए रखें। यह आपको बंधकता का सामना करने, आपको स्वस्थ एवं समृद्ध बनाए रखने एवं सही ढंग से समय व्यतीत करने में मदद करेगा। नियमित रूप से सोने का प्रयास करें।

स्वीकृति

20100028 EUOHQ Horn of Africa Z-Fold Leaflet (Hindi Translation).indd 2 12/1/10 13:08:21